Search

 
 
 

महिलाओं के दम पर 400 का आंकड़ा होगा पार : लवली गुप्ता

 
Panki, Palamu:  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य लवली गुप्ता ने पांकी विधानसभा सहित चतरा लोकसभा के कई गांवों का भ्रमण किया. मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि बहनों का विश्वास मोदी जी के साथ है. अब वक्त बदल चुका है. अब महिला किसी के कहने पर वोट नहीं डालती. वह अपना वोट बेचती भी नहीं है. साल 2019 में महिलाओ ने 46 फीसदी अपना मत भाजपा को दिया था. भाजपा सरकार ने देश की आधी आबादी नारी शक्ति पर अपना विश्वास जताया है. महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए, उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कई योजनाएं लागू की. उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, जनधन योजना यह सारी योजनाएं महिलाओं के हित में है. लवली गुप्ता ने कहा कि अगर आवास योजना की बात किया जाए तो 70 फीसदी आवास महिलाओं के नाम पर है. उज्ज्वला योजना के माध्यम से दस करोड महिलाओं को फ्री में सिलेंडर मिला है. दस करोड़ से ज्यादा महिलाओं को स्वच्छता अभियान के माध्यम से शौचालय मिला है. जनधन खाता के माध्यम से पचास करोड़ से अधिक महिलाओं के नाम से खाते खुले हैं. इसे भी पढ़ें-T-20">https://lagatar.in/t-20-world-cup-indian-team-announced-kl-rahul-out-rishabh-pant-gets-a-chance/">T-20

वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल आउट, ऋषभ पंत को मिला मौका

महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार : लवली गुप्ता

लवली गुप्ता ने दावा किया कि दस वर्षों में महिलाओं की स्थितियों में काफी सुधार हुआ है. पहले महिलाओं का आधा समय पानी के जुगाड़ और लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने में ही गुजर जाता था. दस करोड़ से ज्यादा महिलाए स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है. जहां विपक्ष नारी शक्ति को खत्म करना चाहती हैं वहीं मोदी जी का नारा है नारी तू नारायणी. आज महिलाओं का मोदी जी के प्रति विश्वास बढ़ा है और महिलाओं के दम पर ही भाजपा का नारा है- अबकी बार चार सौ पार... यह पूरा होने वाला है. इसे भी पढ़ें-मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-rahul-gandhi-said-if-bjp-returns-to-power-it-will-throw-away-the-constitution/">मध्य

प्रदेश : राहुल गांधी ने कहा, अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान को फेंक देगी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही