Ranchi : भाजपा ने झारखंड सरकार को भ्रष्टाचार और लूट का खेल खेलने वाली सरकार बताया है. प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में `फाइल और फोल्डर` वाली सरकार ने 4 वर्षों तक भ्रष्टाचार और लूट का खेल खेला है. झारखंड में तो आकर फाइल और फोल्डर का मतलब ही बदल जाता है. बताया जा रहा है कि आर्किटेक्ट विनोद और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच जो व्हाट्सएप चैट था, उसमें लाख रुपये की डील के लिए कोड नेम फाइल और करोड़ के लिए कोड नेम फोल्डर का प्रयोग किया जाता था. प्रतुल ने कहा कि इसी फाइल और फोल्डर वाली सरकार ने झारखंड के पिछले चार वर्षो में 70,000 करोड़ का घपला घोटाला किया है. प्रतुल ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिन में कई सफेदपोश भी इस लूट के खेल में बेनकाब होंगे. [wpse_comments_template]
'फाइल और फोल्डर' वाली सरकार ने चार वर्षों तक भ्रष्टाचार व लूट का खेल खेला : प्रतुल शाहदेव
Last Updated: Feb 16, 2024 12:00 AM (IST)