Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑस्कर की दहलीज पर पहुंची फिल्म ‘चंपारण मटन’, बिहार से है खास नाता

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘चंपारण मटन’ ने ऑस्कर स्टडेंट अवार्ड कैटेगरी के सेमिफाइनल राउंड में इंट्री मार ली है. भारत की ओर से यह एकमात्र फिल्म है, जिसे इस कैटेगरी में सफलता मिली है. ‘चंपारण मटन’ का निर्देशन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के रंजन कुमार ने किया है. इसमें बिहार की बेटी फलक ने मेन लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के ऑस्कर के लिए चुने जाने से खुश फलक ने कहा कि आधे घंटे की इस फिल्म में बिहार के लोगों की रिश्तों में ईमानदारी की तस्वीर दिखती है. फिल्म की कहानी लॉकडाउन के बाद नौकरी छूट जाने पर गांव लौटने और अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने पर आधारित है. बता दें कि मुजफ्फरपुर की फलक के माता-पिता दोनों एलएन मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज में प्रोफेसर हैं. बेटी की सफलता से वे उत्साहित हैं. इसे पढ़ें- सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-approves-extension-of-ed-director-sanjay-kumar-mishras-tenure-till-september-15/">सुप्रीम

कोर्ट ने ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाने पर मुहर लगाई

दुनिया भर की 1700 फिल्मों में से इस कैटेगरी में 16 फिल्मों का चयन

स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड चार कैटेगरी में दिया जाता है. इस सम्मान के लिए दुनियाभर की करीब 1700 फिल्मों को चुना गया था. इसमें अंतिम 16 में इस फिल्म का चयन किया गया है. चंपारण मटन फिल्म नेगेटिव समेत तीन कैटेगरी में चुनी गई है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-anmol-had-murdered-his-girlfriend-after-breakup-court-convicted/">रांची

: ब्रेकअप के बाद अनमोल ने कर दी थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने दिया दोषी करार
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही