Search

 
 
 

झारखंड में जल्द रिलीज होगी फिल्म 'ये धरती हमारी', आदिवासी समाज की समस्या व संघर्ष की है कहानी

 
Ranchi : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर सह फिल्म मेकर आर नायारण मूर्ति ने `ये धरती हमारी` नाम से एक फिल्म तैयार की है. जो 22 फरवरी को झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में मानवीय संवेदनाओं पर फोकस किया गया है. इसमें एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजडी का भी समावेश है. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/lotus-blossomed-in-delhi-bjp-workers-celebrated-in-ranchi-burst-crackers-distributed-sweets-everyone-danced-to-the-beats-of-drums/">दिल्ली

में खिला कमल, रांची में भाजपाईयों ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़े, मिठाईयां बांटी, ढोल की थाप पर थिरके सभी

झारखंड और बिहार की फिल्मी हस्तियों ने निभाई अहम भूमिका

इस फिल्म को संवारने में झारखंड और बिहार की कई फिल्मी हस्तियों ने अहम भूमिका निभाई है. नवाब आरज़ू मूल रुप से झारखंड के चाईबासा के रहने वाले हैं. अली खान मूल रूप से बिहार के गया जिला के शेरघाटी के रहने वाले हैं. सैयद फुरकान अहमद मूल रुप से रांची के रहने वाले हैं.

आदिवासी और दलित पर शोषण और संघर्ष पर आधारित फिल्म

आर.नारायण मूर्ति ने झारखंडवासियों से अपील की है कि 22 फरवरी को सिनेमाघरों में फिल्म `ये धरती हमारी` जरुर देखें. उन्होंने कहा कि यह फिल्म आदिवासियों पर शोषण और अधिकार के लिए संघर्ण पर आधारित है. अली खान ने कहा कि आदिवासी और दलित पर शोषण और संघर्ष को इस फिल्म में बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-out-of-70-seats-bjp-won-48-aam-aadmi-party-was-limited-to-22/">दिल्ली

विस चुनाव : 70 सीटों में भाजपा ने 48 जीती, आम आदमी पार्टी 22 पर सिमटी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही