Search

 
 
 

रांची से 21 मई काे हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा

 
Ranchi : कडरू स्थित हज हाउस में बुधवार को हज यात्रियों के लिए हज कमेटियों ने विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया. इसमें रांची समेत विभिन्न जिलों के हज यात्री शामिल हुए. इस दौरान सांसद डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य से 2791 महिला- पुरुष हज के लिए जाएंगे. वहा जाकर आला ताला से इबादत करेंगे. रांची से 21 मई काे पहला जत्था रवाना होगा. हज यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी. इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा. इसके लिए टीन गठित की जाएगी.

इन जिलों से जाएंगे इतने हज यात्री

बोकारो से 270, चतरा से 56, देवघर 83, धनबाद से 325, दुमका से 25, पूर्व सिंहभूम से 368, गढ़वा से 60, गिरीडिह से 202, गोड्डा से 110, गुमला से 21, हजारीबाग से 157, जमताड़ा से 32, खूंटी से 2, कोडरमा से 32, लातेहार से 18, लोहरदगा से 70, पाकुड़ से 65, पलामू से 78, रामगढ़ से 109, रांची से 428, साहिबगंज से 190, सरायकेला खरसावां से 20, सिमडेगा से 19, पश्चिम सिंहभूम से 51 यात्री जायेंगे. इनमें 1574 पुरुष व 1217 महिलाएं शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – रॉकमैन">https://lagatar.in/rockman-premier-league-titans-and-supergiants-win-brilliantly/">रॉकमैन

प्रीमियर लीग : टाइटंस और सुपरजाइंट्स की शानदार जीत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही