Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट में साल 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

 
Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट में आज शनिवार को साल 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान दिव्यांग बच्चे को व्हील चेयर दिया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिंग, चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, पारिवारिक वाद, उत्पाद, वन विभाग, बिजली, ट्रैफिक चालान, भूमि अधिग्रहण, मोटरयान और माप-तौल के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को को चिह्नित कर उसके निष्पादन के लिए 45 बेंचों पर सुनवाई हो रही है.

सभी मामलों के निष्पादन के लिए बनाये गये हैं 45 बेंच 

बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 43 हजार मामले विभिन्न बेंच में सुलह के लिए रखे गये हैं. इसमें 26 हजार मामले न्यायिक और 17 हजार मामले ट्रैफिक के हैं. मामलों के निष्पादन के लिए 45 बेंच बनाये गये हैं. इसमें 25 बेंच न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए सिविल कोर्ट में होंगे. जबकि 20 बेंच कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि सभी पक्षकारों को नोटिस भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही