Search

 
 
 

लोगों की समस्याओं का हल करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकताः डीसी रांची

 
Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोगों से मुलाकात करते हुए जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना. उन्होंने आए मुलाकातियों से एक-एक कर सभी की समस्याओं को सुनते हुए सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया. साथ सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्या का निराकरण कराना आप सबकी जिम्मेदारी हैं. इसमें किसी प्रकार कि कोताही नही बर्दाश्त की जाएगी. डीसी संवाद में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि विभिन्न विभागों से संबंधित थे. सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए जल्द से जल्द समाधान करें. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लोगों की समस्याओं का हल कराना जिला प्रशासन कि पहली प्राथमिकता

टाना भगतों ने भी डीसी के समक्ष रखी समस्याएं

डीसी संवाद में आए कुछ समस्या के निष्पादन के लिए ऑन स्पॉट सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए. शिकायत का निवारण कराने के लिए बड़ी संख्या में टाना भगत ने उपायुक्त रांची से मुलाक़ात करते हुए अपनी कई समस्या उनके पास रखी. जिसपर उनके द्वारा उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्या का निराकरण जरूर करेंगे. डीसी से कई जिला परिषद, वार्ड पार्षद, उप मुखिया ने मुलाक़ात कर उनके समक्ष कई मांगे रखी. जिसमें मुखिया द्वारा ग्रामसभा नही कराने, कार्यकारिणी कि बैठक नही होने और अन्य बातें उनके सामने रखी गई. जिसपर उनके द्वारा उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगो को गंभीरतापूर्वक सुना. साथ उनसभी से अबुआ आवास के सम्बन्ध में भी जानकारी लिया. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही