Search

 
 
 

लातेहार: झंडा फहराया, उतारा और स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक, लोग नाराज

 
Latehar: एक ओर जहां पूरा देश 78वां स्वतंत्रा दिवस मना रहा था और शान से तिरंगा फहरा रहा था, तो दूसरी ओर बरवाडीह प्रखंड का प्राथमिक विद्यालय छेंचा में तिरंगे का अपमान करने का मामला उजागर हुआ .छेंचा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, पठान टोला के प्रभारी शिक्षक विष्णु देव मांझी ने तिरंगे की अस्मिता और नियम की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने विद्यालय में झंडा फहराने के तुरंत बाद तिरंगे को उतारकर विद्यालय भवन में रख कर निकल गये. ऐसे में स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. इस घटना की शिकायत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह को दी गई. उन्होंने तत्काल प्रभारी शिक्षक से फोन पर बात की और कार्रवाई की बात कही. इस बीच अंचलाधिकारी मनोज कुमार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और झंडा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होंने बीईईओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शुक्रवार को बीईईओ ने बताया कि मामले में प्रभारी शिक्षक विष्णु को शो-कॉज किया गया है. इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही