Search

 
 
 

धनबाद के फुटपाथ दुकानदारों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

 
Dhanbad: दलित सेना के नेतृत्व में फुटपाथ दुकानदारों ने सोमवार को उपायुक्त संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा. सेना के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने सड़क किनारे से हटाए गए दुकानदारों के लिये सहायता राशि की मांग की.

 जिला प्रशासन ने नहीं निभाया अपना वादा

उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी चौक से गोल बिल्डिंग तक बन रही 8 लेन सड़क के किनारे वर्षों से निर्धन लोग फुटपाथ दुकान लगाने का काम करते आ रहे थे. सड़क निर्माण से पूर्व जिला प्रशासन की ओर से कहा गया था कि सभी फुटपाथ दुकानदारों को सहायता राशि दी जाएगी. लेकिन बगैर किसी सूचना के दुकानदारों को हटा दिया गया.

 दुकानदारों के समक्ष रोज-रोटी की समस्या

इन दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. एक तरफ बड़े पैमाने पर प्राक्कलित राशि की बंदरबांट हो रही है, जबकि प्रभावित लोगों को संपोषित सहायता राशि से वंचित रखा जा रहा है. ज्ञापन में इस पूरे मामले की जांच कर गरीबो को उनका हक दिलाने की मांग की गई है. यह भी पढ़ें : वैट">https://lagatar.in/petrol-pumps-will-remain-closed-on-21st-for-the-demand-to-reduce-vat/">वैट

घटाने की मांग को लेकर 21 को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही