Search

 
 
 

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को जल्द छुटकारा दिलाए वन विभाग : सरोज देवी

 
Chandwa : शुभम संदेश अखबार में छपे खबर का एक बार फिर असर हुआ है. जिला परिषद सदस्य सरोज देवी और पंचायत समिति सदस्य तारा देवी ने हाथियों के आतंक के मुद्दे पर संज्ञान लिया है. सोमवार को चकला पंचायत के तिलैयादार और बालूमाथ के बलबल गांव पहुंच कर हाथी के आतंक से प्रभावित हुए घरों का मुआयना किया. ग्रामीणों से मिलकर जानकारी ली. जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने बताया कि गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचाये हुए है. कई घरों को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया. ठंड में ग्रामीण खुले आसमान पर रहने को मजबूर हैं. रात होते ही हाथी गांव में प्रवेश कर जाता है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं. इसे भी पढ़ें– अजब">https://lagatar.in/amazing-feat-of-rims-the-calendar-of-rims-has-13-months-in-the-year/">अजब

रिम्स का गजब कारनामा: रिम्स के कैलेंडर में होता है 13 महीने का साल !

सरकार से मुआवजा देने की मांग

हाथियों के झुंड ने तिलैयादामर के बलकू गंझु, जगदीश गंझु, गनेश गंझु, दशंई गंझु, मनोज गंझु, नरेश गंझु, प्रशाद गंझु, जागा गंझु, कीनू गंझु, रमेश गंझु, दिलीप गंझु समेत कई लोगों का मकान और अनाज बर्बाद कर दिया. जन प्रतिनिधियों ने वन विभाग से प्राप्त 18 कंबल को पीड़ित परिवार के बीच बांटा. जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, पंचायत समिति सदस्य तारा देवी, वनकर्मी बीरेंद्र कुमार, सतीश पांडेय ने तिलैयादामर गांव में पीड़ित लोगों को दिया. चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य और चकला पंचायत समिति सदस्य ने इलाके से हाथियों के झुंड को भगाने, क्षतिग्रस्त हुए मकानों के बदले नया आवास देने और मुआवजा देने की मांग हेमंत सोरेन सरकार से की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/MMM-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें– कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-relatives-of-the-deceased-created-ruckus-demanding-job/">कोडरमा:

नौकरी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अजय यादव, दशरथ ठाकुर, अमीत कुमार, गोबिंद गंझु, सुरेश गंझु, चेतलाल गंझु, सोमरी देवी, सबीता देवी, बदरी गंझु, तेतरी देवी, सुकरी देवी, जानकी देवी, सुनीता, सरोज देवी, चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही