Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोगों को डरा रहा था शुक्रवार शाम आसमान में घिरे बादलों का रुप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : गुरुवार देर रात से ही झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. रांची में तड़के चार बजे तेज हवा के साथ बारिश ने ज्यादातर लोगों की नींद खराब कर दी. दरअसल बारिश के दौरान बादल इतने जोर से गरज रहे थे कि लोगों की आंखे खुल गयी. सुबह लोगों को इसकी चर्चा करते देखा गया. शुक्रवार की सुबह भी आसमान में बादल छाये थे और राजधानी रांची के कई हिस्सों में बूंदा बांदी हो रही थी. पर दिन चढ़ने के साथ ही सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल भी चलता रहा. पर दिन का ज्यादा हिस्सा बादलों से ही घिरा रहा. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-the-basement-parking-of-the-collectorate-turned-into-a-junkyard-neither-cleaning-nor-lighting/">रांची:

समाहरणालय का बेसमेंट पार्किंग बना कबाड़खाना, न सफाई न लाइट

कई जगहों पर ओले गिरे

राजधानी रांची में शाम पांच बजे आसमान में काले बादलों का रुप देखकर लोग एक बार फिर डर गये. आम तौर पर ऐसे दृश्य तूफान या उठे बबंडर के समय देखने को मिलते हैं. याद कीजिये कुछ दिन पहले सुबह किस तरह कोहरे से राजधानी घिर गयी थी. बहुत दिन बाद लोगों को ऐसा दृश्य देखने को मिला था. लोग याद करते रहे कि कब देखी थी कोहरे से घिरी ऐसी रांची. शुक्रवार की शाम  भी आसमान में घिरे बादलों को देख लोग ऐसी ही बातें कर रहे थे. इस समय देश, दुनिया में  ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बहुत कुछ बदल रहा है. मौसम में जो परिवर्तन आया है और जो दृश्य आसमान में देखे जा रहे हैं शायद यह उसी का असर हो. रांची के आसपास कुछ स्थानों में ओले गिरने की भी भी खबर है. कुछ दिनों से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही थी. लेकिन अब बादलों के छंटते ही ठंड का तीखापन  और बढ़ जायेगा. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही