Search

 
 
 

सामूहिक प्रयास से ही सशक्त समाज की नींव संभव : सुनिल चंद्रा

 
Ranchi : पूरनचंद फ़ाउंडेशन और नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. “Helping Hands for Future Bharat” कार्यक्रम के तहत बच्चों को पाठन सामग्री उपलब्ध करायी गयी. मौके पर नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संघ के सचिव सह रांची जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुनिल चंद्रा ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही सशक्त समाज की नींव संभव है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र खूंटी के अभावग्रस्त बच्चों को कला और खेल के माध्यम से बहुआयामी शिक्षा देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालय द्वारा किया जाता रहा है, जो समाज के लिये अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संघ के द्वारा बच्चों को नेतरहाट विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी. साथ ही पूरनचंद फ़ाउंडेशन के सचिव अभिजीत ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालय खूंटी के बच्चे ठीक से पढ़ें और खेल में आगे बढ़ें इसके लिए संस्था हरसंभव प्रयास करेगी. सम्मानित अतिथि के रूप में नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संघ से डॉ. गणेश चन्द्र बास्की, प्रयाग दुबे, रामानुज, जेम्स कुजूर, प्रोफेसर विद्यानन्द चौधरी वहीं पूरनचंद फ़ाउंडेशन से अन्नू कुमारी, अमरदीप कुमार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में वॉर्डन प्रतिमा देवी, ईवा धान, अब्राहम टूटी, अर्चना, नेहा, रवि, सुनीता सहित तीरंदाजी कोच दानिश और अशीष समेत स्कूल के बच्चों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही