Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का होगा शिलान्यास

Ranchi :  झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने सोमवार को बताया कि जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का शिलान्यास किया जायेगा. रांची के चिरौंदी में झारखंड आंदोलनकारी स्मारक निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा. इस स्मारक में सभी झारखंड आंदोलनकारियों के नाम अंकित किए जाएंगे. जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. झारखंड आंदोलनकारी अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर तक जुलूस की शक्ल में पहुंचेगे. इस दिन बोकारो के चलकरी, बाघा टोंगरी व बोकारो स्टील सिटी में, पूर्वी सिंहभूम के बोडाम, गुमला के रायडीह व बिशुनपुर, दुमका के जरमुंडी व रामगढ़, लातेहार के बरवाडीह, लोहरदगा के कुड़ू, गढ़वा के रमना, सिमडेगा के कोलेबिरा में भी जयंती मनायी जायेगी. इसे भी पढ़ें 8">https://lagatar.in/maharally-on-january-8-demanding-sarna-dharma-code/">8

जनवरी को सरना धर्म कोड मांग की लेकर महारैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही