Search

 
 
 

छठ महापर्व पर जारी की जायेगी मंईयां योजना की चौथी किस्त, CM ने दी जानकारी

 
Ranchi : मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिलाओं-बहनों को सम्मान देने के लिए `झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना` की शुरुआत की है. इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के खातों में अब तक तीन किस्त आ चुकी है. सीएम हेमंत ने पहली किस्त रक्षाबंधन, दूसरी किस्त करम पर्व और तीसरी किस्त नवरात्रि के अवसर पर जारी की. वहीं अब मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ महापर्व पर जारी की जायेगी. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल पर शेयर की है. उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमने 51 लाख बहनों के खातों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की तीसरी किस्त जमा की है. छठ पूजा के पावन अवसर पर चौथी किश्त भी आप तक पहुंचेगी. यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी बहनों के सशक्तिकरण की दृढ़ प्रतिज्ञा है. मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हर झारखंडवासी की उन्नति हमारा लक्ष्य है. हमने शुरुआत की है, पर यह केवल आरंभ है. जेल से लौट पिछले तीन माह में हमने काफी तेजी से कार्य किया है और आगे हम इस गति को और तेज करेंगे. हम मिलकर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे. यह मेरा संकल्प है, हमारा वादा है. https://lagatar.in/the-fourth-installment-of-maina-samman-yojana-will-be-given-on-the-occasion-of-chhath-festival/untitled-10-71/"

rel="attachment wp-att-962262">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-10-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही