Search

 
 
 

23 फरवरी से रांची में भारत-इंग्लैंड के बीच होगा चौथा टेस्ट, जानिये कैसे और कितने में मिलेगी टिकट

 

20 फरवरी से होगी टिकटों की बिक्री, 400 से 2000 रुपए में है टिकट की कीमत

Ranchi : राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. इसको लेकर जेएससीए प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. पिच से लेकर खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने के प्रबंध में जेएससीए प्रबंधन जुटा है. टिकटों की बिक्री की भी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. बुधवार को जेएससीए ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में 19 फरवरी को और रांची में 20 फरवरी से मैच के टिकट उपलब्ध हो जाएंगे. रांची के खेल प्रेमी 20 फरवरी से काउंटर से टिकट ले सकेंगे. बता दें कि टिकट की कीमत में खाना-पीना शामिल नहीं है.

टिकटों की कीमत 

ए विंग लोअर : 400 रुपए प्रतिदिन ए विंग लोअर टियर : 400 रुपए प्रतिदिन बी विंग : 500 रुपए प्रतिदिन सी विंग लोअर टियर : 400 रुपए प्रतिदिन डी विंग लोअर टियर : 400 रुपए प्रतिदिन अमिताभ चौधरी पवेलियन : 700 रुपए प्रतिदिन प्रेसिडेंट एंक्लोजर : 2000 रुपए प्रतिदिन हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक : 1500 रुपए प्रतिदिन कॉर्पोरेट लाउन्ज : 1200 रुपए प्रतिदिन. इसे भी पढ़ें : औद्योगिक">https://lagatar.in/industrial-institutions-will-have-to-give-75-percent-jobs-to-locals-in-any-case-cm/">औद्योगिक

संस्थानों को हर हाल में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देनी होगी : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही