Search

 
 
 

सिरमटोली फ्लाइओवर रैंप हटाने को लेकर मोर्चा ने 22 को बुलाया रांची बंद, व्यापारिक संगठनों से समर्थन की अपील

 
Ranchi: केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा के आह्वान पर 22 मार्च को संपूर्ण रांची बंद बुलाया है. मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को विभिन्न व्यापारिक और परिवहन संगठनों से इस बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन मांगा गया. मोर्चा द्वारा फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, अंजुमन इस्लामिया मेन रोड, जीईएल चर्च शॉप एसोसिएशन, रोस्पा टावर दुकानदार संघ, ऑटो रिक्शा चालक संघ, बस चालक संचालन संघ, ड्राइवर यूनियन, पिंक ऑटो संघ, मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति समेत कई व्यापारिक संगठनों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की गई. मोर्चा से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांचीवासियों से शांतिपूर्ण बंद में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली सरना स्थल और पारंपरिक सरहुल शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है. मोर्चा के नेताओं ने बताया कि 22 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक संपूर्ण रांची और महानगर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा. इस बंद को लेकर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से समर्थन की  अपील की गई है. इसे भी पढ़ें – माइक्रोसॉफ्ट">https://lagatar.in/former-microsoft-ceo-bill-gates-met-jp-nadda-at-parliament-house/">माइक्रोसॉफ्ट

के पूर्व सीईओ बिल गेट्स संसद भवन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही