Search

 
 
 

आंशिक रूप से प्रभावित रहा राज्य के सभी रजिस्ट्री ऑफिस का कामकाज

 
  • सर्वर की तकनीकी परेशानी दूसरे दिन भी जारी
Ranchi : रांची समेत झारखंड के सभी निबंधन कार्यालयों में मंगलवार को भी रजिस्ट्री का कार्य आंशिक रूप से बाधित रहा. सर्वर की तकनीकी परेशानी के कारण आधार वेरिफिकेशन और रजिस्ट्री के लिए की जाने वाली अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया में काफी समय लगा. इसके कारण रजिस्ट्री के लिए आए लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा. सोमवार को भी इसी वजह से कई रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी. रजिस्ट्री करवाने आए लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा था. उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार को सर्वर में आई परेशानी दुरुस्त हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दरअसल किसी दस्तावेज के निबंधधन से पूर्व खरीद-बिक्री करने वाले दोनों पक्षों के आधार का ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया जाता है, लेकिन सर्वर स्लो होने की वजह से यह काम ठीक ढंग से नहीं हुआ है. जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा.
इसे भी पढ़ें – आजसू">https://lagatar.in/ajsu-spokesperson-vinay-bharat-joined-jdu/">आजसू

के प्रवक्ता विनय भरत ने थामा जदयू का दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही