Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अतीक जी का नहीं, कानून का निकला है जनाजा : तेजस्वी यादव

Patna : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई असद की पुलिस कस्टडी में हत्या को लेकर सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान सामने आया. पटना लौटने पर उन्होंने कहा कि अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे देश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिस तरह से मीडिया के कैमरे के सामने ही अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या की गई, उससे लोग अब ये कह रहे हैं कि कानून पर अब भरोसा नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि ये अतीक जी का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. सस्ती लोकप्रियता के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है.

सस्ती लोकप्रियता के लिए हो रहा ऐसा काम

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग भी अपराधी हैं या फिर कोई भी अपराध हो, अपराध या अपराधी से हम लोगों को कोई सहानुभूति नहीं है. लेकिन इस देश में कानून है और अपराध का खात्मा होना चाहिए तो उसके लिए कोर्ट, कानून और संविधान है. हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली है. यूपी में जो हुआ ये अतीक का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. पुलिस कस्टडी में अगर सबसे ज्यादा हत्या कहीं हुई है, तो यूपी में ही हुई है और यह सस्ती लोकप्रियता के लिए किया गया है.

मामले में जांच होनी चाहिए

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मामले में कहा था कि यह घटना बेहद ही दुखद है. ये झूठ कहा गया कि वो मीडिया कर्मी थे और सवाल पूछ रहे थे, ऐसा होता ही नहीं है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी की जांच क्यों नहीं की थी. अगर की होती तो ऐसा नहीं होता. किसी अपराधी को अस्पताल ले जाया जाता है और बीच रास्ते में उसे गोली मार दी जाती है. इस मामले में जांच होनी चाहिए. ये जांच का विषय है.
इसे भी पढ़ें – नहीं">https://lagatar.in/brother-patrick-tirkey-a-young-teacher-of-st-xaviers-school-hazaribagh-is-no-more/">नहीं

रहे संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के युवा शिक्षक ब्रदर पैट्रिक तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही