Search

पांच राज्यों भविष्य का फैसला आज, एक घंटे बाद मिलने लगेंगे रूझान

सोमवार (चार मई) की सुबह 8 बजे से देश के चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होगी. सुबह के 9 बजे के बाज रूझान आने शुरु हो जाएंगे. इन राज्यों में 9 अप्रैल से 29 अप्रैल तक मतदान कराया गया है. पांच राज्यों के कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती एक साथ शुरु होगी. शाम तक स्पष्ट नतीजे आएंगे. एक तरह से यह चुनाव क्षेत्रीय दलों की सत्ता बचाने और राष्ट्रीय दलों (खासकर भाजपा) के विस्तार के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं.
 
Lagatar Desk

राज्यवार स्थिति और सीटें

पश्चिम बंगाल (294 सीटें) :  बहुमत: 148.  मुख्य मुकाबला- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी, ममता बनर्जी) बनाम भाजपा (सुवेंदु अधिकारी). पिछले चुनाव (2021)- टीएमसी (215 सीटें)

एग्जिट पोल ट्रेंडः ज्यादातर एजेंसियां हंग असेंबली का अनुमान लगा रही हैं तो कुछ टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर (कुछ में भाजपा को 144-160, टीएमसी को 129-145) बता रहे हैं. 15 साल की सत्ता के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी और वोटर लिस्ट विवाद चर्चा में है.

असम (126 सीटें): बहुमत- 64. मुख्य मुकाबला- भाजपा (हिमंत बिस्वा सरमा) बनाम कांग्रेस गठबंधन. पिछले चुनाव- भाजपा गठबंधन की जीत.

एग्जिट पोल: भाजपा को थर्ड टर्म (हैट्रिक) की मजबूत संभावना.

तमिलनाडु (234 सीटें):  बहुमत- 118.  मुख्य मुकाबला: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके, एमके स्टालिन) बनाम अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) + नया खिलाड़ी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके, अभिनेता विजय). रिकॉर्ड टर्नआउट: 85.1%

एग्जिट पोल: ज्यादातर एजेंसियां डीएमके गठबंधन को सत्ता में बनाए रखने का अनुमान, लेकिन कुछ में टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी (98-120 सीटें) और हंग असेंबली की संभावना.

केरल (140 सीटें):  बहुमत:-71. मुख्य मुकाबला- एलडीएफ (सीपीएम, पिनारयी विजयन) बनाम यूडीएफ (कांग्रेस).

एग्जिट पोल: एलडीएफ को हार का अनुमान, जिससे देश में वामपंथी सरकार का अंत हो सकता है.

पुदुचेरी (30 सीटें):  बहुमत- 16.  मुख्य मुकाबला- एनडीए बनाम कांग्रेस-डीएमके गठबंधन. 

एग्जिट पोल: सत्तारूढ़ एनडीए को आरामदायक जीत का अनुमान.

एग्जिट पोल का सार (विभिन्न एजेंसियों के औसत ट्रेंड)

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा अनिश्चितता.

असम और पुदुचेरी में सत्तारूढ़ दलों को मजबूत बढ़त.

केरल में सत्ता परिवर्तन की संभावना.

राजनीतिक महत्व

ये चुनाव 2026 के बाद की राष्ट्रीय राजनीति के लिए दिशा तय करेंगे. भाजपा असम में हैट्रिक और बंगाल में सेंधमारी के साथ अपनी ताकत बढ़ाना चाहेगी, जबकि क्षेत्रीय दल (टीएमसी, डीएमके, एलडीएफ) अपनी सत्ता बचाने की जंग लड़ रहे हैं. अभिनेता विजय के टीवीके ने तमिलनाडु की राजनीति में नया आयाम जोड़ा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही