Search

ममता देवी रामगढ़ की भव‍िष्‍य, जनता को ठग रहे सीपी चौधरी : अनूप स‍िंह

Ramgarh :  रामगढ़ उपचुनाव को लेकर गुरुवार को बेरमो विधायक अनूप सिंह जिला कांग्रेस कार्यालय रामगढ़ पहुंचे. उन्होंने कहा क‍ि रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहा है, जिसमें रामगढ़ की जनता को पूर्व विधायक ममता देवी के 3 वर्ष के कार्यकाल में उपलब्धियों को बताने का काम जन जन तक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ममता देवी के कारण रामगढ़ में भय, अत्याचार और शोषण मुक्त रामगढ़ हो गया. पूर्व विधायक ममता देवी ने जनता के लिए लड़ते हुए जेल गई हैंं, उनका कोई व्यक्तिगत निजी स्वार्थ नहीं था. विपक्ष के द्वारा गवाहों को पैसे के दम पर प्रभावित करने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता को विधायक ममता देवी ने अधिकार दिलाने का काम किया है. उन्होंने 3 वर्षों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े कई विषयों पर काम किया है. ममता देवी रामगढ़ की जनता के लिए एक बेहतर भविष्य है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-deputy-commissioner-inspected-clusters-and-polling-stations/">रामगढ़ः

उपायुक्त ने क्लस्टरों और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ के विकास पुरुष होने का दावा करते हैं, जोकि गलत है. अगर उन्हें रामगढ़ से मोहब्बत होती तो 15 साल सत्ता में काबिज होने के बावजूद अपने स्वार्थ के लिए रामगढ़ छोड़ गिरिडीह नहीं जाते और वह अब अपनी धर्मपत्नी सुनीता चौधरी को चुनाव ना लड़ाकर खुद चुनाव लड़ते. जनता सब जानती है क‍ि जनता के लिए कौन उचित है और जनता के लिए कौन लड़ाई लड़ रहा है. विधायक ममता देवी के 5 माह के बच्चे को उसके मां से दूर कर दिया गया, जिसकी सजा उस बच्चे को मिल रही है. रामगढ़ की जनता उस मां को इंसाफ दिलाएगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो की जीत के प्रति वह पूरी तरह आश्‍वस्‍त हैं, क्योंकि प्रदेश में अब तक हुए सभी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत हुई है. रामगढ़ विधानसभा में भी महागठबंधन की जीत होगी. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सीपी संतन, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश यादव, कार्यालय प्रभारी शहजाद खान, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संकेत सुमन इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली

बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्‍पताल में रोते रहे बच्‍चे, गायब म‍िले डॉक्‍टर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp