Akarsh Aniket Ranchi : गर्मी का प्रकोप राज्य में पूरी तरीके से बढ़ गया है, जिससे राज्य की राजधानी में जलसंकट की स्थिति बन गयी है. जलसंकट का सबसे बड़ा कारण तालाबों का सूखना, संख्या कम होना है. रांची में तालाबों की संख्या में लगातार घटती जा रही है. कहीं जमीन दलालों द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, तो कहीं आस-पास के लोग ही तालाब को भरकर अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. राजधानी रांची के शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में कई तालाबों को भरकर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग खड़ी कर दी गयी है. जमीन दलालों की गिद्ध दृष्टि तालाबों को भरकर जमीन की प्लाटिंग कर बेचने पर टिकी है.
खेल ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब....
Last Updated: Apr 25, 2024 12:00 AM (IST)