Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी में रूठने-मनाने का खेल जारी, अब बीरेंद्र मंडल भी माने

Ranchi  :  बीजेपी में असंतुष्टों की फेरहिस्त लंबी है. नाराज बीजेपी नेताओं को मनाने का सिलसिला अब तक जारी है. सत्यानंद झा के बाद अब जामाताड़ा के वीरेंद्र मंडल को भी मना लिया गया है. उन्होंने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर जामताड़ा जिले के नाला सीट से निर्दलीय नामांकन किया था. ऐसे में झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा शुक्रवार को जामताड़ा में वीरेंद्र मंडल से मुलाकात की और उनसे नामांकन वापस लेने आग्रह किया. मुलाकात के बाद हिमंता ने कहा कि वीरेंद्र मंडल मान गये हैं. वे अपना नामांकन वापस लेंगे. कहा कि वे हमारे नेता हैं और वो भाजपा का प्रचार भी करेंगे. बता दें कि टिकट नहीं मिलने के बाद कई बीजेपी नेता रूठ गये थे. कई ने निर्दलीय नामांकन भी कर लिया है. ऐसे में हिमंता बिस्व सरमा खुद घर जाकर नाराज नेताओं को मनाने में लगे हैं.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही