Search

रामगढ़ में लंबे समय समय से चल रहा अवैध चालान से कोल ट्रांसपोर्टिंग का खेल

रामगढ़ स्थित स्पंज प्लांट में धड़ल्ले से हो रहा अवैध कोयला का इस्तेमाल Ranchi :   लंबे समय से अवैध चालान के माध्यम से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग का खेल चल रहा है. रामगढ़ जिले के कुजू और हजारीबाग के उरीमारी रेलवे साइडिंग से कोयला कारोबारी बिना वैध चालान के कोयले की ट्रांसपोर्टिंग कर रहे हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि कोयला कारोबारी साइडिंग के कर्मी की मदद से बिना कोयला साइडिंग पर कोयला गिराये, कोयला का पेपर रिसीव करा लेते हैं, इसके बाद कोयला को कुज्जू ओपी क्षेत्र स्थित एक स्पंज प्लांट में भेजते हैं. फिर वहां से अवैध कोयले का धड़ल्ले से उपयोग किया जाता है.

एक दिन पहले हुआ पूरे मामले का खुलासा

अवैध कोयला कारोबारी प्रवीण साव, पप्पू साव, विनोद पहाड़ी और झारखंड इस्पात के मालिक अवैध चालान के कुजू रेलवे साइडिंग से कोयला की ट्रांसपोर्टिंग कर रहे हैं. इसको लेकर सोमवार (18 मार्च) को रामगढ़ जिला खान निरीक्षक राहुल कुमार ने रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया है. बता दें कि रामगढ़ पुलिस ने कुजू रेलवे साइडिंग से एक ही चालान पर कोयला की ढुलाई करते छह हाइवा को पकड़ा था. जिनमें जेएच 24 एल 2412, जेएच 01डीपी 6866, जेएच 02 एयू 4910, जेएच 24 जे 2280, जेएच 24एच 2112 और जेएच 24जे 6029 नंबर के हाइवा शामिल हैं. इनमें से चार हाइवा पर बीस टन, एक हाइवा पर 25 टन और एक हाइवा पर 35 टन कोयला लोड था.

अवैध कोयला का कारोबार रोकने की जिम्मेदारी इनकी :

  • पुलिस : संबंधित इलाके के थाना प्रभारी, संबंधित जिले के एसपी और संबंधित क्षेत्र के डीएसपी.
  • प्रशासन : संबंधित जिला के उपायुक्त, संबंधित अनुमंडल के एसडीओ, संबंधित जिला के माइनिंग अफसर और संबंधित इलाके के डीएफओ.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//