Search

 
 
 

सोसाइटी ऑफ जियो साइंटिस्ट में किया गया भू- वैज्ञानिक को सम्मानित

 
Ranchi : सोसाइटी ऑफ जियो साइंटिस्ट, झारखंड के तत्वावधान में रांची में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारत सरकार के अपर महा निदेशक डॉ. दीपायन गुहा की अध्यक्षता में भू- वैज्ञानिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें साहिबगंज कॉलेज के भू विज्ञान विभाग के प्रो डॉ रणजीत कुमार सिंह को साहिबगंज में प्रस्तावित फॉसिल पार्क के निर्माण में उनके अनवरत और उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सोसाइटी के महामंत्री डॉ. अनल सिन्हा ने डॉ सिंह, जीएसआई और सोसाइटी के सहयोग की चर्चा की. राज्य के पूर्व भूविज्ञान निदेशक अंजली कुमारी ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया.

साहिबगंज फॉसिल पार्क और पाकुड़ का तकनीकी भ्रमण का प्रस्ताव दिया

सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद सहाय ने सदस्यों के साथ इसी माह में साहिबगंज फॉसिल पार्क और पाकुड़ का तकनीकी भ्रमण का प्रस्ताव दिया. डॉ रणजीत सिंह ने जिला प्रशासन व वन पर्यावरण विभाग की तरफ से इस क्षेत्र में भूवैज्ञानिक विकास की प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार निदेशक जीएसआई झारखंड इकाई द्वारा दिया गया. उन्होंने सर्वेक्षण कार्य के क्रम में डॉ रणजीत कुमार सिंह के सहयोग और योगदान को बताया. लगभग 50 से ज्यादा जीएसआई के भू वैज्ञानिकों ने चर्चा में भाग लिया व अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ramlagan-mahli-elected-deputy-chief-of-pithoria-promises-to-rein-in-corruption/">रांची:

पिठोरिया के उप मुखिया चुने गए रामलगन महली, भ्रष्टाचार पर लगाम का वादा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही