Search

 
 
 

हजारीबाग को मिलने जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात

 
लाखों यात्रियों को होगी सहूलियत : जयंत सिन्हा Ramgarh : हजारीबाग लोकसभा के रेल कार्यों में एक और उपलब्धि जुड़ रही है. वंदे भारत के बाद क्षेत्र को अब इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है. 12 सितम्बर को रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा. इसका संचालन वाया जमुआ, धनवार, महेशपुर हाल्ट, कोडरमा, हज़ारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे से होकर होगा. हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा इस ट्रेन के हजारीबाग से शुरू होने को लेकर काफी समय से प्रयासरत थे. उनके प्रयासों के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस के शुरू होने से लाखों यात्रियों को काफी सुविधा होगी. यात्री अब बस से भी कम किराए में यात्रा कर सकेंगे, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी. इसे भी पढ़ें :शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-ed-interrogates-yogendra-tiwari-for-seven-hours/">शराब

घोटाला : योगेंद्र तिवारी से ईडी ने की सात घंटे पूछताछ

क्षेत्र में रेल सेवाओं का परिदृश्य बदलेगा : जयंत सिन्हा

इस खबर से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी है. सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि संसदीय क्षेत्रवासियों की रेल संबंधी एक और मांग अब पूरी होने जा रही है. 12 सितंबर को एक और ऐतिहासिक दिन हजारीबाग के इतिहास में दर्ज हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यात्रियों के लिए सदैव हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना रहा है. क्षेत्र में रेल संबंधी विभिन्न विकास कार्य जारी है. अमृत स्टेशन योजना से बरकाकाना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है. इससे क्षेत्र में रेल सेवाओं का परिदृश्य बदलेगा. उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :रक्षाबंधन">https://lagatar.in/rakshabandhan-special-a-special-thread-of-brother-sister-love-is-being-prepared-in-hazaribagh/">रक्षाबंधन

 स्पेशल : हजारीबाग में भाई-बहन के स्नेह का विशेष धागा हो रहा तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही