Search

 
 
 

अबू धाबी में सलमान खान को महिला रिपोर्टर ने किया शादी के लिए प्रपोज, दबंग खान ने दिया जबरदस्त जवाब

 
Lagatar Desk: आईफा अवॉर्ड्स में भाग लेने के लिए इस वक्त सलमान खान अबू धाबी में हैं. जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं. सलमान खान के फैंस की दीवानगी इंडिया में साफ तौर पर देखने को मिलती है. लेकिन विदेशों में भी उनके फैंस की कमी नहीं हैं. सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की, लेकिन उसके बाद भी उन्हें अक्सर शादी के ऑफर आते हैं. अबू धाबी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. आईफा अवॉर्ड्स में भाग लेने पहुंचे सलमान खान को एक लड़की ने सब के सामने प्रपोज कर दिया. जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गये. दरअसल हॉलीवुड से आईफा कवर करने आई लड़की ने दबंग खान को कहा कि वो उनसे शादी करना चाहती है. जिसके बाद दबंग खान ने रिपलाई करते हुए कहा कि अब मेरी शादी की उम्र जा चुकी हैं.   IIFA अवर्डस में इस बार बेस्ट फिल्म के लिए भूल भुलैया 2, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, विक्रम वेधा और दृश्यम 2 जैसी फिल्में नॉमिनेटेड हैं. ‘आईफा अवॉर्ड्स कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा, लेकिन कब प्रसारित होगा इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आई है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-students-of-nttf-rd-tata-institute-locked-on-rs-3-lakh-package/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा संस्थान के 7 छात्र 3 लाख रुपये के पैकेज पर लॉक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही