Ramgarh : एनडीए गठबंधन की साझा प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने गुरुवार को दुलमी प्रखंड के पुतरीडीह, माथागोड़ा, सरना टोला, डुमरी टोला, ऊरबा, कारो, बम्मन्नी, व्यांग, कुल्ही, बोंगई, पांचा, गंधोनिया, जमुवा, बेड़ा, हरहद, बोरवाटोला, बगरई, पोटमदगा, भालू, मदगी, बोगासोरी, गढ़ापार, होहद, वीरहोंहे, सिकनी, होन्हे, सिरू, प्रियातू गावों में तूफानी दौरा किया और वोट देने की अपील की. सुनीता चौधरी के जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रहीं. चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए प्रत्याशी ने जनता को भरोसा दिलाया कि विजयी होने के बाद वो रामगढ़ विधानसभा का चहुंमुखी विकास करेंगी. रामगढ़ में विकास की गंगा बहेगी. सुनीता चौधरी ने कहा कि जिले का निर्माण का श्रेय आजसू पार्टी को जाता है, तो रामगढ़ को संवारने का मौका भी उन्हें ही दें. विकासशील सोच के सोच के साथ आजसू पार्टी काम करती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, विकास, महिला और सुरक्षा के मुद्दे पर विशेष कार्य करेंगे. मौके पर आजसू और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-big-statement-ipc-crpc-will-be-amended/">अमित
शाह का बड़ा बयानः IPC, CRPC में होगा संशोधन [wpse_comments_template]
रामगढ़ को विकसित और खुशहाल बनाना लक्ष्य : सुनीता चौधरी

Leave a Comment