Search

साजिश और षड्यंत्र का जवाब हटिया की देवतुल्य जनता देगी: अजय नाथ शाहदेव

Ranchi: कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के समर्थन में रविवार को रातू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव पिछले पांच वर्षों से लगातार हमारे सुख दुख में साथ हैं. एक फोन करने पर वे हमारे पास दौड़े चले आते हैं. हमने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कांग्रेस पार्टी को सींच कर मजबूत किया है और अब जब चुनाव लड़ने की बारी आई, तो विरोधी लोग अजय नाथ शाहदेव का टिकट काटने की साजिश कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोग अजय नाथ शाहदेव के साथ मजबूती से खड़े हैं और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करते हैं कि साजिश करने वाले नेताओं की पहचान करें और उन्हें पार्टी से किनारे करें. 2019 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसे नेताओं ने खुल कर पार्टी उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव को हराने का काम किया था और अब फिर से वे साजिश पर उतर आए हैं. हटिया की जनता वर्तमान भाजपा विधायक से नाखुश है और हर हाल में परिवर्तन चाहती है. ऐसे समय में जब हम जंग जीतने के करीब हैं, तब साजिशन अजय नाथ शाहदेव के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - राज्य">https://lagatar.in/grand-alliance-government-will-be-formed-again-in-the-state/">राज्य

में पुनः बनेगी महागठबंधन की सरकार : मंत्री मिथिलेश

हटिया की जनता ने प्यार से भावुक किया - शाहदेव

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हटिया की जनता के प्यार और स्नेह ने उन्हें भावुक कर दिया है. आज मुश्किल परिस्थितियों में आम जनता और कार्यकताओं ने मेरा मनोबल बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर चलने वाले एक साधारण से कार्यकर्ता हैं. राहुल गांधी जी ने जिस तरह पूरे देश में यात्रा कर भारत के जनता को जोड़ने का काम किया, ठीक उसके उलट स्थानीय नेता पार्टी को तोड़ने और कमजोर करने की साजिश में लग गए हैं. कहा कि मेरे खिलाफ भाजपा में जाने का दुष्प्रचार किया गया, कहा गया कि मैंने भाजपा ज्वाइन कर लिया है. ये सारी बातें फैलाने वाले कोई और नहीं बल्कि हटिया से मेरे टिकट कटवाने वाले मेरे राजनीतिक विरोधी हैं. मैंने इसका खंडन भी किया. https://lagatar.in/the-godlike-people-of-hatiya-will-answer-to-the-conspiracy-and-conspiracy-ajay-nath-shahdev/nath11/"

rel="attachment wp-att-966708">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/nath11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुछ लोग नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी की हटिया विधानसभा में जीत हो. वे पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. वे मेरा टिकट भर नहीं काट रहे बल्कि भाजपा के प्रत्याशी को जिताने का काम भी कर रहे हैं. मैं पूरे समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी में हूं और आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए काम करता रहूंगा. हटिया विधानसभा की देवतुल्य जनता आज जिस तरह से मेरे साथ है, इससे मेरा मनोबल मजबूत हुआ है. आम जनता और कार्यकताओं का मेरे प्रति स्नेह व निस्वार्थ साथ ही मेरी पूंजी है. मैं धन्य हूं कि इस परिस्थिति में सभी मजबूती से मेरे साथ खड़े हैं. मैं सभी के प्रति कृतज्ञ हूं. मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि पार्टी हटिया विधानसभा में सही निर्णय लेगी. बैठक को रातू प्रखंड अध्यक्ष कुशल उरांव, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा, जिला महासचिव जसीम अंसारी,रातु प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर उरांव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी,रायमुनी किस्पोट्टा, ज्योति भगत, (मुखिया पुरियो) ने बैठक को संबोधित किया. इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्तागण व गठबंधन सहयोगी दल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/seven-women-candidates-of-bjp-will-carry-forward-the-political-legacy-of-father-husband-and-father-in-law/">भाजपा

की सात महिला उम्मीदवार बढ़ाएंगी पिता, पति, ससुर की राजनीतिक विरासत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//