Search

झारखंड में लगातार हो रही बारिश से हो रहे नुकसान पर सरकार की है नज़रः सीएम

झारखंड में मानसून अभी शुरू ही हुआ है और शुरुआत से ही बारिश की तीव्रता चिंता का विषय है. उन्होंने कही कि यह बदलाव पर्यावरण के दृष्टिकोण से हो रहे हैं.  इन बदलावों से प्रभावित होने वाले लोगों पर  सरकार की नजर है.
 
  Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर राज्यवासियों से कहा है कि मानसून की शुरुआत में ही झारखंड में हो रही लगातार बारिश चिंता का विषय है-  बारिश के कारण प्रभावित लोगों के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी.

झारखंड में मानसून अभी शुरू ही हुआ है और शुरुआत से ही बारिश की तीव्रता चिंता का विषय है. उन्होंने कही कि यह बदलाव पर्यावरण के दृष्टिकोण से हो रहे हैं.  इन बदलावों से प्रभावित होने वाले लोगों पर  सरकार की नजर है.   

झारखंड के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं

झारखंड में मानसून के शुरुआत से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे झारखंड के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं.  ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री ने एक्स के माध्यम एक वीडियो साझा कर राज्यवासियों को आश्वस्त किया है कि सरकार उन सभी लोगों के साथ खड़ी है, जो इस बारिश में प्रभावित हुए हैं. वे सभी सरकार की निगरानी में हैं .

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही