Search

 
 
 

सरकार लुटवा रही आदिवासियों की जमीन- अर्जुन मुंडा

 
Ranchi : सचिवालय घेराव से पहले प्रभात तारा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा राज्य सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है. इस सरकार में राज्य को लूटने वालों की जमात है. युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया है. खनिजों की लूट हो रही है.राज्य के आदिवासी और उनकी जमीन असुरक्षित है. सरकार के संरक्षण में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. सरकार बेशर्मी से इन चीजों को बढ़ावा दे रही है. जिस सचिवालय से जन विरोधी नीतियों को बनाया जा रहा है, आज भाजपा के कार्यकर्ता उसे घेरेंगे. इसे भी पढ़ें - तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-supreme-court-allows-rss-to-take-out-route-march-madras-high-courts-decision-approved/">तमिलनाडु

: सुप्रीम कोर्ट ने RSS को रूट मार्च निकालने की इजाजत दी, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर लगी

सरकार ने सिस्टम को सर्कस बना दिया है- रघुवर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि आज से हेमंत सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. भ्रष्टाचार और परिवारवाद के कारण राज्य विनाश की ओर जा रहा. कहीं विकास नहीं दिख रहा. सरकार ने 2019 में बड़े बड़े वादे किए थे. लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ. सरकार ने सिस्टम को सर्कस बना कर रख दिया है. कोई अफसर नहीं रहना चाहते इसलिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाते हैं. राज्य में कमीशनखोर सरकार है. बिना कमीशन दिए राशन कार्ड नहीं बन रहा है. जब-जब राज्य में यूपीए गठबंधन की सरकार बनती है, तब-तब राज्य शर्मशार होता है. कांग्रेस असुरी शक्ति की भूमिका निभा रही है. उसका पत्ता साफ होना तय है. यह भ्रष्टाचारियों का, भ्रष्टाचारियों के लिए और भ्रष्टाचारियों के लिए बनाई गई सरकार है. हेमंत सोरेन के पाप का बोझ अब राज्य की जनता सहने के लिए तैयार नहीं है. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-what-is-arrangement-government-corporation-provide-clean-drinking-water-people-in-summer/">हाईकोर्ट

ने पूछा – गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की सरकार व निगम की क्या है तैयारी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही