Search

 
 
 

बाबूलाल की संकल्प यात्रा की सफलता से उड़ी सरकार की नींद : प्रतुल शाहदेव

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो की नींद उड़ गई है. गर्मी और बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग बाबूलाल मरांडी की सभा में उन्हें सुनने आ रहे हैं. इससे साफ है कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. प्रतुल भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. प्रतुल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे, वह तीर बिल्कुल निशाने पर लगा है. तभी सरकार की ओर से आज तक किसी ने इसका खंडन नहीं किया, लेकिन बाबूलाल मरांडी पर फर्जी मुकदमों की झड़ी लगा दी गई है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम नहीं रुकने वाली

प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सलाहकार यह कंफ्यूजन में हैं कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा के नेता ऐसे फर्जी मुकदमों से विचलित हो जाएंगे. वो बाबूलाल  पर 4 क्या 400 मुकदमे भी कर दें, तब भी उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम नहीं रुकने वाली है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-mou-signed-for-the-countrys-first-hydrogen-fuel-industry/">रांची

: देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन उद्योग के लिए हुआ MOU
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही