Search

भारत सरकार ने हजारीबाग की रामनवमी को विश्वभर में फैलाई ख्याति- जयंत सिन्हा

Hazaribagh: हजारीबाग के रामनवमी की चर्चा देश भर में होती हैं. सांसद जयंत सिन्हा ने `शुभम संदेश` और वेब पोर्टल `लगातार` मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने, देश के विभिन्न जगहों के प्रसिद्ध त्योहारों को सूचीबद्ध किया है. इसमे हजारीबाग की इंटरनेशल रामनवमी का भी जिक्र है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
सांसद जयंत सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दुनियाभर के विभिन्न राष्ट्रों में इस बारे में पत्र प्रेषित कर भारत के विश्वप्रसिद्ध त्योहारों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने उस पत्र में यह भी कहा है कि अगर रामनवमी का आनंद उठाना है, तो झारखंड के हजारीबाग जाइये. जब दुनियाभर में रामनवमी खत्म हो जाती है, तब हजारीबाग की रामनवमी शुरू होती है और इसमे शामिल जुलूस व झांकियों का अनुपम नजारा अद्भुत दर्शनीय होता है. यही वजह है कि हजारीबाग की सड़कों पर अनवरत 36 घंटे विचरण करनेवाले जुलूस और झांकियां अतुलनीय है.
इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-mp-nishikant-inaugurated-cng-gas-center/">देवघर

: सांसद निशिकांत ने किया सीएनजी गैस सेंटर का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp