Search

झूठ और फरेब की सरकार ने झारखंड को किया बर्बाद : दीपक शर्मा

Garhwa : आजसू पार्टी ने सोनडीहा पंचायत में मिलन समारोह का किया इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अफजल अंसारी ने किया. मौके पर कई लोगों पार्टी का दामन थामा. मौके पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में झूठ और फरेब की सरकार ने पूरे झारखंड को बर्बाद कर दिया है. राज्य के वर्तमान की जो तस्वीर है वह भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है. राज्य में चौतरफा अराजकता का माहौल है. जनादेश छला गया है. अब चुप बैठने का समय नहीं है. धोखेबाज और निकम्मी हुकूमत की आंखों में आंखें डाल कर हिसाब लेने का समय आ चुका है. वहीं जिला उपाध्यक्ष डॉ अफजल अंसारी ने कहा कि राज्य की जनता आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं. आने वाले समय में राज्य के विकास के लिए सुदेश महतो ही एकमात्र विकल्प हैं. इसे भी पढ़ें :पशु">https://lagatar.in/animal-love-the-villagers-pulled-out-the-heifer-from-the-well-did-not-even-care-about-the-scorching-heat/">पशु

प्रेम : कुएं से बछिया को ग्रामीणों ने निकाला बाहर, भीषण गर्मी की भी नहीं की परवाह

आजसू पार्टी में ये लोग हुए शामिल

आजसू पार्टी में हाफिज अंसारी, रहमुद्दीन अंसारी, यार अंसारी, उमा पासवान, मोनू पासवान, लालजी पासवान, हनीफ अंसारी, नूर मोहम्मद अंसारी, आशीष कुमार, गुलाम सरवर, जावेद आलम, गुलराज अहमद, उमेश पासवान, पिंटू पासवान, तस्लीम अंसारी,जाहिद अंसारी शामिल हुए.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर आजसू पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता राकेश शुक्ला, पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदू ठाकुर, दशरथ चौधरी, सगमा प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/inauguration-of-new-building-of-jharkhand-high-court-cj-invites-cm-hemant-lagatar/">झारखंड

हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटनः सीजे ने सीएम हेमंत को किया आमंत्रित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//