Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू की किल्लत दूर करे सरकार, नहीं तो डालटनंगज में होगा महाधरना : बीनू सिंह

जनता को बरगलाना बंद करें अधिकारी : बीनू सिंह Medininagar : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने बालू की किल्लत को लेकर आवाज बुलंद की. उन्होंने शुक्रवार को मेदिनीनगर में कहा कि बालू की किल्लत की वजह आम जनता, व्यवसायी, मजदूर, राजमिस्त्री, निर्माण कार्य से जुड़े अन्य लोग परेशान हैं. पीएम आवास निर्माण कार्य के लिए बालू नहीं मिलने से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. जबकि अधिकारी निरीह गरीब लोगों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस कर रहे हैं. यह कैसा इंसाफ है. जनता, मजदूर, व्यवसायी एकजुट होकर अधिकारियों और सरकार का सारा काम ठप्प कर देंगे. उन्होंने कहा कि बालू को लेकर लगातार दो वर्षों से पलामू समेत पूरे राज्य में भवन निर्माण व विकास कार्य भी प्रभावित है. लगातार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद सरकार और अधिकारी मूक दर्शक बने हैं. अब जनता, मजदूर, गाड़ी मालिक, दुकानदार सभी के सब्र का बांध टूट चुका है. बालू का अवैध कारोबार अधिकारी कराकर सरकारी खजाने में सेंध लगा रहे हैं. यह जनता के साथ बड़ा धोखा है. इसके खिलाफ वह हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड के बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं करने के पीछे सरकार की मंशा समझ से परे है. अगर बालू घाटों की बंदोबस्ती होती तो सरकार को राजस्व भी मिलता और आम लोगों को बालू आसानी से सस्ते दर पर उपलब्ध होता. उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मुखिया बालू की कालाबाजारी करा कर अपनी जेब भरने में लगे हैं. पलामू के अधिकारी ग्रेड वन छोटी नदियों से बालू उठाव की अनुमति देकर जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं. पलामू की अधिकांश छोटी नदियों में बालू नाम की कोई चीज है ही नहीं. इन नदियों में एक ट्रैक्टर भी बालू नहीं है. अधिकारी जनता को दिग्भ्रमित करना बंद करें. बीनू सिंह ने कहा कि याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा. उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारी जनता की समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं. आने वाले दिनों में बालू को लेकर पुलिस प्रशासन और जनता के बीच टकराव की स्थिति बन रही है. उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है सरकार और प्रशासन बालू को लेकर निर्णय ले, या टकराव से निबटने को तैयार रहे. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मेदिनीनगर मुख्यालय में विशाल धरना दिया जायेगा. फिर भी समाधान नहीं किया गया तो राज्य मुख्यालय रांची में आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/air-ambulance-service-started-from-jharkhand-said-cm-those-who-do-not-have-money-they-will-also-get-benefits/">झारखंड

से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू, बोले CM-जिनके पास पैसा नहीं, उन्हें भी मिलेगा लाभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही