Search

 
 
 

HC में सरकार ने बताया- चिटफंड से ठगे गए लोगों को पैसा वापस दिलाने के लिए कमिटी बनाई जा रही है

 
Ranchi : चिटफंड कंपनियों द्वारा लोगों से ठगी किए जाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने पूछा है कि मामले में कमेटी का गठन हुआ है या नहीं? अगर कमिटी का गठन हुआ है, तो अब तक क्या-क्या कदम उठाया गया है? अदालत ने सरकार से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ मई की तिथि निर्धारित की गई है.

एक सप्ताह में कमेटी गठित कर दी जाएगी

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि सरकार ऐसे लोगों की पैसा वापसी के लिए एक कमेटी का गठन कर रही है. एक सप्ताह में कमेटी गठित कर दी जाएगी. कमेटी लोगों को चिह्नित कर उनका पैसा वापस करेगी. इस संबंध में नन बैंकिंग अभिकर्ता एवं निवेश सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.
इसे भी पढ़ें – शराब">https://lagatar.in/liquor-tender-pil-hearing-held-in-hc-income-tax-told-investigation-is-on/">शराब

टेंडर PIL : HC में हुई सुनवाई, इनकम टैक्स ने बताया- जांच जारी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही