Ranchi : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किये हैं. सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये बहा दिये, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है. इन स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला. जबकि सरकार उन्हें 10 हजार रुपये का वेतन देकर पहले ही शोषण कर रही है. प्रचार में चमक-धमक दिखाने वाली सरकार कर्मचारियों के हक का भुगतान करने से क्यों कतरा रही है? सीएम से आग्रह है कि संबंधित कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन तुरंत भुगतान किया जाये.
सरकार ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विज्ञापनों पर बहाये करोड़ों रुपये : बाबूलाल
Last Updated: Feb 07, 2025 12:00 AM (IST)