Search

 
 
 

मुख्यमंत्री का वार्ता संदेश लेकर धरनास्थल पहुंचे SDO-ADM, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने CM हाउस जाने से किया इनकार

राज्य सरकार जेपीएससी-जेएसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 12 दिन से जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से वार्ता करेगी.  एसडीओ और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राज्य सरकार के प्रस्ताव को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे हैं.
 

Ranchi :  राज्य सरकार जेपीएससी-जेएसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 12 दिन से जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से वार्ता करेगी. एसडीओ और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राज्य सरकार के प्रस्ताव को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों को वार्ता का न्योता दिया.

 

 

Uploaded Image

 

प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर शाम 4 बजे बैठक के लिए छात्र प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है. इसके तहत पांच छात्र प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रस्तावित थी. हालांकि छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास जाने से साफ इनकार कर दिया.

 

Uploaded Image

 

आंदोलनकारियों का कहना है कि यह किसी पांच लोगों का व्यक्तिगत मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे राज्य के छात्रों का आंदोलन है, इसलिए यदि सरकार बातचीत करना चाहती है तो मुख्यमंत्री खुद धरनास्थल पर आकर सभी छात्रों के बीच अपनी बात रखें. छात्रों ने कहा कि केवल वार्ता का निमंत्रण पर्याप्त नहीं है. सरकार को आंदोलन के दौरान उठाई गई मांगों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा देना होगा.

 

उनका कहना है कि जब तक मांगों पर स्पष्ट निर्णय और कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. धरनास्थल पर मौजूद छात्रों ने दोहराया कि उनका आंदोलन पूरे राज्य के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हितों से जुड़ा है. इसलिए किसी बंद कमरे में सीमित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बजाय सार्वजनिक रूप से सभी छात्रों के समक्ष सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही