Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए प्रस्तावित एचपीवी टीकाकरण पर गहन अध्ययन कराने का निर्देश दिया है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने राज्यव्यापी सर्वेक्षण और विशेषज्ञ समिति गठित करने को कहा.
इसे भी पढ़ें:
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
सर्वेक्षण में मरीजों की वास्तविक संख्या, आयु वर्ग और बीमारी के चरणवार आंकड़े जुटाए जाएंगे. देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी. इसके बाद ही टीकाकरण लागू करने पर निर्णय होगा.
अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में प्रति एक लाख आबादी पर सर्वाइकल कैंसर के अनुमानित 13 मामले हैं. मुख्यमंत्री ने जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर की स्क्रीनिंग जांच की सुविधा बढ़ाने का भी निर्देश दिया.
रिम्स में 319 पदों का पुनर्गठन
बैठक में रिम्स के 319 स्वीकृत मेडिकल शिक्षक पदों के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया. इसके तहत सात सुपर स्पेशियलिटी और तीन ब्रॉड स्पेशियलिटी विभाग बनाने तथा 16 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव है.
हजारीबाग, दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था की भी समीक्षा हुई. मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ, आयुष्मान भारत योजना से समन्वय और सरकारी अस्पतालों में एम्बुलेंस सेवाएं बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
