Search

 
 
 

सरकार ने रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाने का आदेश वापस लिया

 
Ranchi: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को पद से हटाने से संबंधित आदेश वापस लेने की बात कही. इसके बाद न्यायालय ने निदेशक की ओर से दायर याचिका को निष्पादित कर दिया. राज्य सरकार ने 17 अप्रैल की रात को डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक के पद से हटाने का आदेश जारी किया था. निदेशक से सरकार के इस आदेश को नेचुरल जस्टिस के नियमों का उल्लंघन बताते हुए सरकार की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका पर 29 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निदेशक को पद से हटाने के आदेश को स्थगित कर दिया. साथ ही सरकार को अपना पक्ष पेश करने का निर्देश दिया. न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए सात मई की तिथि निर्धारित की थी. न्यायाधीश दीपक रौशन की पीठ में डॉक्टर राजकुमार की याचिका की सुनवाई हुई. इसमें सरकार की ओर से यह कहा गया कि वह डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक के पद से हटाने के आदेश को वापस ले लेगी. इसके बाद सरकार ने डॉक्टर राजकुमार की याचिका को निष्पादित कर दिया. इसे भी पढे़ं - झारखंड-बिहार">https://lagatar.in/civil-security-mock-drill-will-be-held-in-11-cities-of-10-districts-of-jharkhand-bihar/">झारखंड-बिहार

के 10 जिलों के 11 शहरों में होगा नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही