Search

 
 
 

खाप महापंचायत के बीच प्रदर्शनकारी पहलवानों को सरकार का न्यौता, विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए बुलाया

 
NewDelhi :  विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. आज बुधवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों के सपोर्ट में खाप महापंचायत है. इस बीच सरकार ने रेसलरों के साथ बात-चीत करने के लिए तैयार हो गयी है. सरकार ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर ट्वीट कर कहा कि सरकार, पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छुक है. पहलवानों को एक बार फिर मैंने बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. (पढ़ें, चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-mla-putkar-hembram-passed-away-funeral-today/">चाईबासा

: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन, अंतिम संस्कार आज)

यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पुलिस ने कई लोगों के बयान दर्ज किये

पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सांसद सिंह ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सिंह के सहयोगियों और उत्तर प्रदेश के गोंडा में उनके आवास पर काम करने वाले लोगों का बयान दर्ज किये थे. वहीं जिस नाबालिग के बयान के आधार पर सिंह के खिलाफ यौन शोषण से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, उसका बयान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत एक बार फिर दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/criminal-fearless-in-muzaffarpur-gunned-down-land-trader-death/">मुजफ्फरपुर

में अपराधी बेखौफ, जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही