Search

 
 
 

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को दिलायी लोकायुक्त पद की शपथ

माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 

Ranchi : राजपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त पद की शपथ दिलायी. शपथ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी.

 

Uploaded Image

शपथ ग्रहण के बाद लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को बधाई देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

 

मंगलवार को लोक भवन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. जहां राज्यपाल ने न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

 

शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही