Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया. सीएम ने कहा कि शहीदों के आश्रितों और परिजनों के साथ सरकार सदैव रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल राज्य में उग्रवादी घटनाएं अब अंतिम सांसें गिन रही है. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को लगातार कई बड़ी सफलताएं मिल रही है. ऐसे में हताशा में उग्रवादियों द्वारा पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है. दो वीर जवानों की शहादत कहीं ना कहीं उग्रवादियों के हताशा में किए गए हमले का ही परिणाम है. दो जवानों का शहीद होना हमारे लिए बहुत ही दुखद है. लेकिन, उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का अभियान और शक्ति के साथ लगातार जारी रहेगा. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड जगुआर से संबंधित कुछ समस्याएं संज्ञान में आई है और इसका जल्द निराकरण होगा. इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया. मालूम हो कि झारखंड जगुआर के शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी का पैतृक आवास पलामू जिले के रेहला प्रखंड के तोलरा गांव में है. उन्हें एक बेटी और बेटा है. जबकि, शहीद गौतम कुमार के परिजन बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रंधाडीह गांव में रहते हैं. दिवंगत गौतम कुमार अविवाहित थे और उनके घर में मां, एक बहन तथा तीन भाई हैं. इसे भी पढ़ें :BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही