Search

 
 
 

राज्यपाल ने आला अधिकारियों से पूछा- राज्य की विधि व्यवस्था किसके निर्देश पर चल रही है

 
  • आज शाम चार  बजे तक मुख्यमंत्री सामने नहीं आये तो राज्यपाल भेज सकते हैं केंद्र को रिपोर्ट
Ranchi :  झारखंड तेजी से राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है. इस बात के संकेत राजभवन से मिलने शुरू हो गये हैं. दरअसल आज राज्यपाल ने मुख्य सचिव एल खाइयंते, होम सेक्रेटरी अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार सिंह को तलब किया था. जिसके बाद सभी आला अधिकारी राजभवन आकर राज्यपाल से मिले. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने आला अधिकारियों से पूछा कि राज्य की विधि व्यवस्था और शासन किसके निर्देश पर चल रही है. हालांकि अधिकारियों ने इसका क्या जवाब दिया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. सूत्रों की मानें तो अगर आज शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची नहीं पहुंचते हैं और सार्वजनिक नहीं होते हैं तो राज्यपाल केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेज सकते हैं. इस रिपोर्ट में वो कई बातों का उल्लेख कर राज्य में राष्ट्रपति शासन जैसे हालात उत्पन्न होने के बिंदुओं को दर्ज कर सकते हैं.

झामुमो के विधायक का दावा- सीएम आज की बैठक में होंगे शामिल

झामुमो के एक विधायक ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में शामिल होंगे. वहीं जेएमएम के सभी विधायकों को पार्टी की ओर से रांची में रहने को कहा गया है. वहीं कांग्रेस के विधायकों को भी सोमवार को रांची में रहने के लिए कहा गया था.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही