Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Ranchi :  श्री राम लल्ला दुर्गा पूजा समिति की ओर से पुरानी विधानसभा मैदान में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया गया है. इस पूजा पंडाल का झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज शनिवार को उद्घाटन किया. मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल मौजूद रहे. उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन के लिए पंडाल का पट खोल दिया गया. देवी-देवताओं संग मां भवानी का मनोहारी स्वरूप काफी अच्छा लग रहा है. अयोध्या धाम में विराजे श्रीराम जी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र है. पूजा पंडाल में 30 फीट ऊंची हनुमान जी की 4डी प्रतिमा भी काफी लुभा रही है. https://lagatar.in/the-governor-inaugurated-the-puja-pandal-built-on-the-lines-of-shri-ram-temple-of-ayodhya/untitled-13-67/"

rel="attachment wp-att-959934">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-13-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/the-governor-inaugurated-the-puja-pandal-built-on-the-lines-of-shri-ram-temple-of-ayodhya/untitled-14-70/"

rel="attachment wp-att-959935">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-14-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

12 अक्टूबर तक उठा सकेंगे मेला का लुफ्त

अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल आजमानी ने बताया कि 12 अक्तूबर तक पंडाल का पट खुला रहेगा. भक्तों को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा देने की समुचित व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा गार्ड के साथ 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. फायर और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. पार्किंग की भी सुविधा रहेगी. पार्किंग जोन में करीब चार सौ गाड़ी आ सकेगी. पंडाल के दो ओर से प्रवेश और निकास द्वार रहेगा, तांकि किसी तरह की असुविधा न हो. पंडाल परिसर के अंदर कई तरह के झूले और खाने-पीने के स्टॉल भी लगाये गये हैं. दर्शनार्थी 12 अक्तूबर तक इसका लुत्फ उठा सकते हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही