Search

 
 
 

राज्यपाल ने दिल्ली में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह थोड़ी चिंताजनक थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है
 

  Ranchi :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली राज्यपाल बुधवार को नयी दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल पहुंचे,  जहां शिबू सोरेन इलाजरत हैं. उन्होंने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

 

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली,  विधायक कल्पना सोरेन भी दिल्ली पहुंच गयी हैं. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह थोड़ी चिंताजनक थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है.  उन्होंने बताया कि वह खुद गुरुजी से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही