Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के राज्यपाल ने पीएम मोदी को बताया राष्ट्र नायक

Patna: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा देशहित में काम करते हैं. पटना में `राष्ट्रनायक नरेंद्र मोदी` नामक पुस्तक उपशीर्षक `राष्ट्रवाद से समाजवाद की ओर` के लोकार्पण के दौरान उन्होंने ये बाते कही. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि पुस्तक का एक नाम है `राष्ट्रनायक नरेंद्र मोदी`, जो बिल्कुल सही है, लेकिन मैं उपशीर्षक `राष्ट्रवाद से समाजवाद की ओर` से अलग राय रखता हूं. मैं उनसे अतीत में कई बार मिल चुका हूं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि वह केवल `राष्ट्रवाद` जानते थे, `समाजवाद` नहीं. `समाजवाद` `राष्ट्रवाद` के अंतर्गत आता है. मुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि वह किस क्षमता से बना है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मूल मंत्र `राष्ट्रवाद` था और भविष्य में भी वही रहेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दिमाग में कोई दूसरा विचार नहीं होगा. अर्लेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है. आज हर देश भारत के साथ व्यापार करना चाहता है. इसे भी पढ़ें:  बिरसा">https://lagatar.in/jharkhand-surprise-raid-in-birsa-munda-central-jail-hotwar-in-the-early-morning/">बिरसा

मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में अहले सुबह औचक छापेमारी, मचा हड़कंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही