Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सपरिवार पतरातू पहुंचे राज्यपाल,परिभ्रमण कर लेक रिसॉर्ट डैम का लुत्फ उठाया

Advertisement
Advertisement
Ramgarh :   राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को सपरिवार पतरातू पहुंचे और यहां स्थित लेक रिसॉर्ट डैम का परिभ्रमण किया. पतरातू पहुंचते ही राज्यपाल को जिला पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गयी. राज्यपाल रांची से पतरातू आने के क्रम में पतरातू घाटी के मनभावन दृश्यों का भी अवलोकन किया. फिर पतरातू लेक रिजॉर्ट में घूमने के बाद वोटिंग की और वोट के जरिए वह पतरातू डैम के टापू में भी गए. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-five-teachers-will-get-district-level-teacher-award-deputy-commissioner-will-honor/143051/">धनबाद

: पांच शिक्षकों को मिलेगा जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, उपायुक्त करेंगे सम्मानित

सक्रिय रहा प्रशासनिक विभाग

राज्यपाल के आगमन की सूचना पर रामगढ़ जिले का प्रशासनिक एवं प्रशासकीय विभाग सक्रिय रहा. रामगढ़ डीसी माधुरी मिश्रा, एसपी प्रभात कुमार, रांची एसपी हेड क्वार्टर संजीव कुमार मिश्रा, एसडीएम जावेद हुसैन, पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, पतरातू के बीडीओ देवदत्त पाठक एवं सीओ शिवशंकर पांडेय, चीतरपुर के सीईओ, पतरातू थाना प्रभारी शशि प्रकाश, जिले के कई प्रखंडों के बीडीओ एवं सीओ सहित बासल थाना प्रभारी राजदीप कुमार के साथ जिले भर के तमाम प्रशासनिक एवं प्रशासकीय अधिकारी उनकी सुरक्षा एवं गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही