Search

 
 
 

राज्यपाल ने हर घर तिरंगा अभियान को दिखाई हरी झंडी

 
Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजभवन के मुख्य द्वार पर रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए. प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया. इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है. उन्होंने कहा, भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा. यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा. उन्होंने कहा कि हमारे देश से ही हमारी पहचान है. आज हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय के योगदान को भी याद किया. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-40-meter-high-flag-post-unveiled-at-ccl-headquarter/">रांचीः

सीसीएल मुख्यालय में 40 मीटर ऊंचे फ्लैग पोस्ट का अनावरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही