Search

 
 
 

आ गई 'द 50' के ग्रैंड फिनाले की तारीख, 20 कंटेस्टेंट्स पहुंचे फिनाले में

रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शो अभी ऑन-एयर चल रहा है, लेकिन इसका ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को शूट किया जाएगा.शो की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हुई थी, जबकि एपिसोड्स 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर टेलीकास्ट होने लगे.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शो अभी ऑन-एयर चल रहा है, लेकिन इसका ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को शूट किया जाएगा.शो की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हुई थी, जबकि एपिसोड्स 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर टेलीकास्ट होने लगे. यह 50 दिन का शो है और अब तक केवल 17 एपिसोड प्रसारित हुए हैं. यानी दर्शकों को अभी करीब 33 दिन और यह शो देखने को मिलेगा.

 

 

फिनाले में पहुंचे ये 20 कंटेस्टेंट

सोशल मीडिया पेज ‘फिल्म विंडो’ और ‘देसी पटाका’ के मुताबिक, 50 में से 20 कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में जगह बना ली है. इन नामों में शामिल हैं -शिव ठाकरे ,शाइनी दोशी ,मनीषा रानी ,सिद्धार्थ भारद्वाज ,आरुषि चावला ,रिधि डोगरा ,प्रिंस नरूला ,युविका चौधरी ,सिवित तोमर ,हामिद बर्कज़ी ,रजत दलाल ,लवकेश कटारिया ,विक्रांत ,काका ,मिस्टर फैसू ,अर्चना गौतम ,वंशज सिंह ,उर्वशी ढोलकिया ,कृष्णा श्रॉफ

 

लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ

हालिया एपिसोड में ‘द लायन’ ने एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स  - उर्वशी ढोलकिया, खानजादी, आरुषि चावला और तेजस्वी माडिवाड़ा - को एक और मौका दिया.इन चारों ने अपनी-अपनी टीम चुनी .उर्वशी ढोलकिया ने निक्की तंबोली की टीम  को चुना तो वहीं आरुषि चावला ने प्रिंस नरूला की टीम को चुना और खानजादी ने दिग्विजय राठी व तेजस्वी माडिवाड़ा ने शिव ठाकरे की टीम

 

टास्क में निक्की तंबोली और प्रिंस नरूला की टीम जीत गई. नतीजतन, आरुषि चावला और उर्वशी ढोलकिया की शो में दोबारा एंट्री हो गई. वहीं तेजस्वी माडिवाड़ा और खानजादी को महल छोड़ना पड़ा.

 

कौन हुआ एविक्ट

सिर्फ तेजस्वी माडिवाड़ा और खानजादी ही नहीं, बल्कि बेबिका ध्रुवे को भी शो से बाहर होना पड़ा. टास्क के बाद हारने वाली टीम ने अपने एक सदस्य को डेंजर जोन में डाला. इसके बाद घरवालों ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट देकर सुरक्षित किया. इस प्रक्रिया में बाकी सदस्य बच गए, जबकि बेबिका ध्रुवे का सफर यहीं खत्म हो गया.अब देखना दिलचस्प होगा कि इन 20 फाइनलिस्ट्स में से कौन ‘द 50’ की ट्रॉफी अपने नाम करता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही