Search

हजारीबाग में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, सरेआम तीन वारदातों में धांय..धांय…

पुलिस को खुली चुनौती दे रहे अपराधी, शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न कराना बड़ी जिम्मेवारी सदर विधायक भी जता चुके हैं चिंता, हजारीबाग समेत राज्यभर में गिरती कानून व्यवस्था पर उठा चुके हैं सवाल Hazaribagh : हजारीबाग में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. आए दिन अपराधी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है. लेकिन जिस तरह से घटना घट रही है, यह कहना गलत नहीं होगा कि यह जिला अपराधियों का आश्रय स्थल बनता जा रहा है. हजारीबाग में तीन दिनों में दो जगह फायरिंग हुई. वह भी सर्वाजनिक स्थानों में सरेआम धांय-धांय गोलियां चलाई गईं. होलिका दहन के दिन बस स्टैंड में युवक को गोली मारी गई, जिसमें बड़ा बाजार का गौरव वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था. दूसरी घटना गुरुवार देर शाम हुई, जिसमें अपराधियों की गोली से मुकुंदगंज के युवक प्रिंस पांडेय की मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक दिलीप राणा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-seized-20-tonnes-of-illegal-coal-from-dhansar/">धनबाद

: सीआईएसफ ने धनसार से जब्त किया 20 टन अवैध कोयला

बेलगाम हो गये अपराधी

पिछले दिनों हजारीबाग के झंडा चौक पर ही एक घर में घुसकर अपराधियों ने महिला प्राची को गोली मार दी थी. वह शादी में शामिल होने के लिए पटना से आयी थी. उसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. यह घटना कहीं न कहीं इस ओर इशारा कर रहा है कि हजारीबाग में अपराधी सरेआम घटना को अंजाम देकर पुलिस को कड़ी और बड़ी चुनौती दे रहे हैं. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदगंज में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो अन्य को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि जिन्हें हिरासत में लिया गया उसका संबंध अपराधियों से है. उसने ही गोलियां चलाई थीं. पूरे मामले में मोबाइल की खरीद-बिक्री को लेकर विवाद बढ़ा और देखते-देखते बात फायरिंग तक की आ पहुंची.

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराना बड़ी जिम्मेदारी

इधर हजारीबाग में अब रामनवमी की तैयारी शुरू हो चुकी है. यहां की रामनवमी पूरे देश भर में विशेष पहचान रखती है. पूरे राज्य भर की नजर हजारीबाग में रहती है कि शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न हो. इस बीच हजारीबाग में जिस तरह से अपराध का ग्राफ बढ़ा है, इससे यह चिंता बढ़ना लाजिमी है कि पुलिस और प्रशासन के लिए रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराना बड़ी जिम्मेवारी होगी. आमतौर पर इस त्योहार में लोग पुरानी दुश्मनी को साधते हुए बड़ी घटना को भी अंजाम देते रहे हैं. इस मामले में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी चिंता जाहिर की है और हजारीबाग समेत राज्यभर में गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. इसे भी पढ़ें :बड़ी">https://lagatar.in/big-news-vandana-dadel-becomes-home-secretary-vinay-choubey-becomes-secretary-of-iprd/">बड़ी

खबरः वंदना डाडेल बनीं गृह सचिव, विनय चौबे को IPRD का अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp